फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन: आगरा में मरीजों के इलाज के लिए 78 महादानियों ने किया रक्तदान

Tue, 15 Jun 2021 09:47 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

रक्त की इन यूनिटों का एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के कैंसर, एनमिक गर्भवती, थैलेसीमिया और लावारिस मरीजों क इलाज में उपयोग किया जाएगा। 
विज्ञापन
विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर आगरा में लगा रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मरीजों के इलाज के लिए रक्त की जरूरत पड़ी तो महादानियों ने कदम बढ़ाए और रक्तदान किया। जोश इतना कि कोई पत्नी, बेटी तो बेटे के साथ शिविर में आए और रक्तदान किया। सोमवार को विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगे शिविर में 78 महादानियों ने रक्तदान किया।

विज्ञापन


रक्त की इन यूनिटों का एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के कैंसर, एनमिक गर्भवती, थैलेसीमिया और लावारिस मरीजों क इलाज में उपयोग किया जाएगा। शिविर में आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन, सुनील जैन, प्रारंभ वेलफेयर सोसाइटी के अंकुर गौतम का भी योगदान रहा। शिविर में एसएन ब्लड बैंक के डॉ प्रेम सिंह, डॉ यतेंद्र मोहन, डॉ कोमल, डॉ गरिमा केशव, प्रमोद बघेल, शिव कुमार, अनवर खान, रोहित सिंह रहे।

गर्मी की नहीं की परवाह, किया रक्तदान
- अमर उजाला कार्यालय में 29 लोगों ने रक्तदान किया। बिचपुरी से अनिल कुमार ने कहा कि गर्मी से परेशानी हुई, लेकिन रक्तदान करने की ठानी आवास विकास कॉलोनी के विकास पाठक ने रक्तदान कर बताया कि 19 बार रक्त दे चुके हैं। सिकंदरा की मोनिका अपनी मां के साथ आईं, मां की दवाएं चलने के कारण डॉक्टरों ने इनको रक्तदान करने से मना कर दिया।  राष्ट्रीय युवा लोकदल के जिलाध्यक्ष मंयक खिरवार, गौरव खिरवार, चंद्रेश सिंह ने भी रक्तदान किया 
विज्ञापन


जिला अस्पताल में दिए प्रमाण पत्र
- जिला अस्पताल में 27 महादानियों ने रक्तदा किया। रक्तदान करने आए महादानियों को प्रमाणपत्र देकर हौसलाअफजाई की। एसआईसी डॉ. एके अग्रवाल, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. मोहित बंसल ने रक्तदाताओं का आभार जताया। 

एसएन में रक्तदाताओं की हौसला अफजाई
एसएन में 29 लोगों ने रक्तदान किया ब्लड बैंक प्रभारी डॉ नीतू चौहान ने सभी महादानियों को रक्त देने के लाभ के बारे में जानकारी दी रक्तदाओं की काउंसलिंग भी की
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अनलॉक: दो महीने बाद 16 जून को खुलेगा ताजमहल, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने जारी की सूचना
सेना का मिशन जिंदगी: बोरवेल में गिरे चार साल के मासूम को सुरक्षित निकाला, गांव में खुशी का माहौल
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें