फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव 2021: बंद कमरे में फिर शुरू हुआ आरक्षण सूची तैयार करने का काम

Fri, 19 Mar 2021 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
जिला पंचायत कार्यालय, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आरक्षण का नया शासनादेश आने के बाद मैनपुरी जिले में एक बार फिर पंचायत राज विभाग आरक्षण सूची तैयार करने में जुट गया है। गुरुवार को दिनभर पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के एक बंद कमरे में आरक्षण सूची तैयार करने का काम चलता रहा। 20 मार्च को अनंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 
विज्ञापन


बुधवार को देर रात शासन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नवीन आरक्षण संबंधी शासनादेश को जारी कर दिया है। इसके बाद गुरुवार को सुबह से ही विकास भवन स्थित पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में हलचल तेज हो गई। सभी ब्लॉकों के सहायक विकास अधिकारी पंचायत और ऑपरेटरों को बुलाकर सूची तैयार करने का काम बंद कमरे में शुरू कर दिया गया। पूरे दिन अधिकारी और कर्मचारी इसी बंद कमरे में ही रहे। 

दरअसल ऐसा करना पंचायत राज विभाग के लिए एक जरूरी भी है। क्योंकि आरक्षण संबंधी शासनादेश जारी होने के बाद लोग आरक्षण की जानकारी के लिए कार्यालय पहुंच रहे हैं। इससे कार्य प्रभावित होने के साथ ही गोपनीयता भंग होने का खतरा भी बना रहता है। जल्द से जल्द ये सूची तैयार कर मुख्य विकास अधिकारी और जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद 20 मार्च को चस्पा करा दी जाएगी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सूची तैयार होने तक बंद नहीं होगा कार्यालय 
आरक्षण सूची जारी करने के लिए इस बार शासन ने बहुत ही कम समय दिया है। ऐसे में गुरुवार को जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) स्वामीदीन ने निरंतर कार्यालय खुला रखने का आदेश जारी किया है। आदेश में उन्होंने कहा है कि जब तक आरक्षण सूची तैयार नहीं हो जाती है तब तक कार्यालय बंद नहीं होगा। 
पंचायत चुनाव का नया कार्यक्रम 
-19 मार्च तक तैयार की जानी है अनंतिम आरक्षण सूची।
-20 मार्च को होगा अनंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन।
-23 मार्च तक अनंतिम आरक्षण सूची पर ली जाएंगी आपत्तियां। 
-25 मार्च तक अनंतिम आरक्षण सूची की आपत्तियों का निस्तारण। 
-26 मार्च को अंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन।

जिला पंचायत राज अधिकारी स्वामीदीन ने बताया कि बुधवार को देश शाम नवीन आरक्षण प्रक्रिया का शासनादेश मिला है। इसके बाद काम शुरू कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आरक्षण सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें