फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सलेमपुर पड़ीना में पथराव और फायरिंग मामले में रिपोर्ट दर्ज

Fri, 17 May 2024 05:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर पड़ीना में पथराव और फायरिंग मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

दहशत में है पीड़ित परिवार, एलाऊ पुलिस ने जांच व कार्रवाई की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव सलेमपुर पड़ीना में 12 मई को नामजद लोगों ने एक परिवार के लोगों की पिटाई करते हुए घर में पथराव किया था। दहशत फैलाने के लिए आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग भी की थी। इस घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार दहशत में है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एलाऊ क्षेत्र के गांव सलेमपुर पड़ीना निवासी सतीश कुमार ने बताया कि 12 की सुबह रिंकू उर्फ लालू, सिंटू, पंकज, सनी, शैलेंद्र, योगेंद्र उर्फ रिंकू, सीटू, पुष्पेंद्र और धर्मेंद्र ने छत पर चढ़ कर गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके घर में पथराव कर दिया। पत्थर लगने से उनकी पुत्री घायल हो गई। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचा से कई राउंड फायरिंग भी की। सूचना पर पुलिस मौके पर आई तो आरोपियों ने पुलिस के सामने ही धमकी दी। नामजद लोग पहले भी उनके साथ इस तरह की घटनाएं कर चुके हैं। थाने में इसकी शिकायत भी की गई। आरोपियों के हौंसले बढे हुए हैं और आए दिन जान से मारने की धमकी देते हैं। वह व पूरा परिवार दहशत में है। सतीश की तहरीर पर पुलिस ने नामजद लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें