फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जानलेवा हमले के मामले में तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Wed, 11 Oct 2023 07:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जानलेवा हमले के मामले में तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

- गांव ओय निवासी युवक और पुत्री गोली लगने से हुए हैं घायल
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना घिरोर क्षेत्र में गांव ओय निवासी युवक पर जानलेवा हमला के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। गोली लगने से युवक व पुत्री घायल हुए थे। घायलों का उपचार ट्रॉमा सेंटर फिरोजाबाद में चल रहा है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

घिरोर थाना क्षेत्र के गांव नगला ओय निवासी कुलदीप सिंह मंगलवार की सुबह चचेरे भाई नवीन और पुत्री सिद्धी और पुत्र बबलू के साथ कस्बा जा रहा था। कार जब नगला प्राणनाथ के पास पहुंची। तभी पल्सर सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से कुलदीप और पुत्री सिद्धी घायल हो गए थे। उक्त घटना के बाद घायल पिता पुत्री को ट्रॉमा सेंटर फिरोजाबाद में भर्ती कराया गया है। उक्त मामले में कुलदीप के पिता हरवीर ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की सुबह गांव निवासी जीतू, सौरभ और नितुल ने फायरिंग की थी। हमले में पुत्र और नातिन घायल हो गए। दोनों का उपचार ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें