फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेत से धान मशीन निकालने से रोकने पर की पिटाई

Wed, 11 Oct 2023 07:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत से धान मशीन निकालने से रोकने पर की पिटाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के गांव नगला आंध्रा में खेत से धान की मशीन का विरोध करने पर आरोपियों ने किसान के घर में घुसकर गाली-गलौज की। वहां मौजूद पत्नी और पिता को पीटकर घायल कर दिया। लोगों को एकत्र होेता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। शिकायत के बाद पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया।
औंछा थाना क्षेत्र के गांव नगला आंध्रा निवासी किसानव विपिन सिंह ने बताया कि 9 अक्तूबर की सुबह वह खेत पर था। तभी गांव निवासी ब्रजेश अपनी धान काटने की मशीन खेत से निकालने लगे। जब विरोध किया तो विवाद करने लगे। उक्त घटना के बाद देर शाम ब्रजेश, नीरज सिंह और अतुल उनके घर में घुस आए। आते ही गाली-गलौज करते हुए पिता मंगल सिंह, पत्नी ललिता को पीटना शुरू कर दिया। सिर में चोट लगने से पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीख पुकार की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों का मेडिकल कराया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें