फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में दीवार हटाने पर रार: सत्संगी और अधिकारियों के आमने-सामने आने से तनाव के हालात

Sun, 25 Jul 2021 11:38 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा के दयालबाग स्थित मौजा जगनपुर में शनिवार शाम को चक रोड से दीवार हटाने पर सत्संगी इकट्ठा हो गए। उन्होंने जमीन अपनी बताई। कुछ ही देर में सत्संगी और प्रशासनिक अधिकारी आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
दीवार तोड़ने के विरोध में आए सत्संगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के दयालबाग स्थित मौजा जगनपुर में शनिवार शाम को चक रोड से दीवार हटाने पर सत्संगी इकट्ठा हो गए। उन्होंने जमीन अपनी बताई। कुछ ही देर में सत्संगी और प्रशासनिक अधिकारी आमने-सामने आ गए। इससे तनाव की स्थिति बन गई। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। बाद में सत्संगियों को जमीन से संबंधित दस्तावेज दिखाने के लिए सोमवार का समय दिया गया है। इसके बाद ही मामला शांत हो सका।

विज्ञापन


थाना न्यू आगरा में थाना दिवस में दयालबाग स्थित राधा बाग में अतिक्रमण की शिकायत की गई थी। इस पर सदर तहसील की टीम पहुंच गई। 22 फुट लंबी और पांच फुट ऊंची दीवार को जेसीबी से ढहा दिया गया। इसकी जानकारी पर सत्संगी आ गए। सत्संगियों का आरोप था कि तहसील सदर की टीम ने बिना कोई आदेश दिखाए दीवार को ढहाया है। बाद में सीओ हरीपर्वत लखन सिंह यादव, एसीएम प्रथम जेपी पांडेय पहुंच गए।

राधा स्वामी सत्संग सभा की ओर से कहा गया कि नहर के दोनों तरफ आठ से दस फुट जगह छोड़ी गई थी। नहर सत्संग सभा की जमीन पर बनी थी। दीवार सुरक्षा के लिए बना दी गई थी। दीवार ढहा दी गई। सत्संग सभा का पक्ष तक नहीं सुना गया।

चार महीने पहले भी हुआ था हंगामा

विज्ञापन

थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार बालियान का कहना है कि चक रोड पर अतिक्रमण हटाया गया था। इसकी शिकायत मिली थी। पहले भी अतिक्रमण हटाया गया था। मगर, सत्संगी जमीन अपनी बता रहे हैं। राधा स्वामी सत्संग सभा को दावे से संबंधित दस्तावेज तहसील सदर के कार्यालय में आकर सोमवार को प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। चार महीने पहले थाना पर हुआ था हंगामा मार्च में भी अतिक्रमण हटाने एसडीएम सदर पहुंची थी। उन्होंने दीवार गिरा दी थी। इस पर सत्संगी बड़ी संख्या में थाना न्यू आगरा पहुंच गए थे। बाद में विवाद शांत हो सका।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें