फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडवाना एक्सप्रेस डिरेलः आगरा-दिल्ली रूट ठप, फंसे रहे यात्री, राहत कार्य के लिए टीमें पहुंची

Sun, 21 Jan 2018 12:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
Mathura Rail Accident
विज्ञापन
यूपी के मथुरा में गोंडवाना एक्सप्रेस की लगेज बोगी के पटरी से उतरने के हादसे के बाद शनिवार को आगरा-दिल्ली रेलमार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। हादसे के बाद छह ट्रेनों को जहां का तहां रोक दिया गया। 
विज्ञापन


हादसे के कारण दिल्ली से मालवा एक्सप्रेस, अमृतसर- दादर एक्सप्रेस भी रोक दी गईं। सैकड़ों यात्री स्टेशनों पर ट्रेनों का इंतजार करते रहे। इंजीनियरिंग विभाग की टीमें ट्रैक की मरम्मत में लगी हुई थीं।

गोंडवाना एक्सप्रेस निर्धारित से चार घंटे की देरी से चल रही थी। फरह (मथुरा) में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद देर रात्रि तक आगरा- दिल्ली रेलमार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। 
विज्ञापन
Trending Videos

इस रूट पर दिल्ली से आने वाली मालवा व अमृतसर- दादर एक्सप्रेस के अलावा कई अन्य गाड़ियां भी रुक गईं।  उधर, आगरा से दिल्ली वाला ट्रैक बाधित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रात्रि तकरीबन 12 बजे डाउन मार्ग पर यातायात सुचारु हो गया। 

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि डाउन मार्ग पर कोई बाधा नहीं आई थी। महज कुछ देर को ट्रैफिक रोका गया था। बताया कि ट्रैक की मरम्मत का काम किया जा रहा है। 

गोंडवाना एक्सप्रेस हादसे में कोच से सिर टकराने के कारण बुलंदशहर के एक यात्री प्रदीप कुमार के सिर में चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे जलाल गांव के लोगों ने घायल यात्री को प्राथमिक उपचार दिया। 
विज्ञापन

हादसे के बाद बसों की तलाश में रहे यात्री

गोंडवाना हादसे के बाद गाड़ी के डेढ़ घंटे तक खड़े रहने पर आगरा और आसपास तक की यात्रा कर रहे यात्री बसों की तलाश करते नजर आए। लोगों की मदद से कई यात्री फरह बस स्टेशन भी पहुंच गए। 

कुछ यात्रियों ने बस और अन्य गाड़ियों से आगरा और फिरोजाबाद के लिए रवाना हो गए। देर रात तक रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए किसी गाड़ी का इंतजाम नहीं किया गया था।

गोंडवाना हादसे के बाद आगरा कैंट और टूंडला जंक्शन से एआरटी, मेडिकल टीमें और इंजीनियरिंग विभाग की टीमों को फरह रवाना किया गया। देर रात डीआरएम रंजन यादव समेत अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। टीमें ट्रैक को सुचारु करने में लगी हुई हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें