फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तंत्र-मंत्र कराकर रिश्तेदार ने दंपती से हड़पे 50 लाख, घर बुलाकर कमरे में बंदकर किया टॉर्चर; ऐसे बची जान

Sat, 15 Jun 2024 10:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

रिश्तेदार ने तंत्र-मंत्र कराकर दंपती से 50 लाख हड़प लिए।  रकम देने के बहाने घर बुलाकर दंपती को कमरे में बंद किया। बेरहमी से पीटा। विरोध पर चाकू मारा।
विज्ञापन
crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में रिश्तेदार ने तंत्र-मंत्र कराकर दंपती से 50 लाख रुपये हड़प लिए। शनिवार को रुपयों के मामले में निपटारे के बहाने बुलाया। कमरे में बंद करके दंपती को लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटा। विरोध पर महिला को चाकू मारकर घायल कर दिया। चीख-पुकार पर पड़ोसियों ने कमरे का दरवाजा खोलकर उनकी जान बचाई।

विज्ञापन


न्यू आगरा के जगनपुर (बसंत बिहार) निवासी प्रमोद कुमार ने बाह पुलिस को बताया कि झाड़े की गढ़ी गांव के रिश्तेदार ने तंत्र-मंत्र कराकर किस्तों में उसके 50 लाख रुपये हड़प लिए। कई बार मांगने पर भी रकम नहीं दी। रिश्तेदार महिला के ससुर ने रुपयों के समाधान के लिए उन्हें बुलाया था। 

शनिवार को पूर्वान्ह 11 बजे उन्हें और पत्नी सीमा को कमरे में बंद कर दिया और लाठी-डंडे से बेरहमी से पिटाई की। विरोध करने पर सीमा पर चाकू से भी हमला किया। हाथ में चाकू लगने से वह जख्मी हो गई। पिटाई के दौरान चीख पुकार पर पहुंचे आसपास के लोगों ने कमरे के बाहर से बंद दरवाजे को खोलकर उनकी जान बचाई।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह पर भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को एसएम मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें