फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ढाई वर्ष की मासूम को लेकर पत्नी आशिक के साथ फरार, पति न कर सका बर्दाश्त; उठाया ऐसा कदम... घरवाले परेशान

Sat, 15 Jun 2024 10:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

ढाई वर्ष की मासूम को लेकर पत्नी आशिक के साथ चला गई। पति इसे बर्दाश्त न कर सका। जहरीला पदार्थ खा लिया। घरवालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
crime - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में पत्नी की बेवफाई से आहत युवक ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। घरवालों को पता चला तो वह उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक ई-रिक्शा चलाता है। घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले की है।

विज्ञापन


उसकी बहन ने बताया कि भाभी चार माह पूर्व भाई को छोड़कर किसी दूसरे युवक के साथ चली गईं। इनको एक लड़का व लड़की है। उनको यहीं छोड़ गईं। इसके बाद से भाई तनाव में रहने लगा था। दो दिन पहले भाभी घर लौटकर आईं तो हम लोगों ने काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन, वह नहीं मानीं। अपने साथ ढाई वर्ष की मासूम बच्ची को भी ले गईं। 

इससे भाई अवसाद में था। बार-बार मरने की बात कर रहा था। सुबह लगभग 11 बजे जब सभी लोग काम में लगे हुए थे। भाई ने घर पर रखी चूहेमार दवा खा ली। उसकी हालत बिगड़ी और वह बेहोश होने लगा। हम लोगों ने देखकर पूछा तो उसने जानकारी दी। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। चिकित्सक के परामर्श को बाद ही घर ले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें