दयालबाग से पोइया घाट रोड लोक निर्माण विभाग की है। यह सड़क 3.50 मीटर चौड़ी है, जिसे 7 मीटर चौड़ा करने का काम धीमी गति से चल रहा है। सड़क चौड़ीकरण के लिए गिट्टियां जगह-जगह रखी गई हैं। यही गिट्टियां हादसे का कारण बन गईं। नगर पंचायत दयालबाग की चेयरमैन गुरुप्यारी मेहरा ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण का काम पीडब्ल्यूडी कर रहा है।
ये भी पढ़ें - UP: गर्मी चाहे कितनी भी भीषण क्यों न हो...आगरा की इन छह कॉलोनियों में नहीं चलते हैं AC; जानें वजह
गिट्टियों के कारण सड़क चलने लायक नहीं है। चौड़ाई कम होने के कारण पहले ही वाहनों का निकलना परेशानी भरा था, ऐसे में हादसे हो रहे हैं। पीडब्ल्यूडी को काम जल्दी करने को कहा है, लेकिन सुना नहीं गया। वहीं नगर निगम के पार्षदों प्रदीप अग्रवाल, अनुराग चतुर्वेदी ने सड़कों पर रखी जा रही निर्माण सामग्री को जब्त करने और सड़कों को फिसलन मुक्त करने का अभियान चलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जो सड़कें नगर पंचायत दयालबाग, स्वामीबाग और लोक निर्माण विभाग के दायरे में हैं, उन पर प्रशासन अभियान चलाए ताकि कोई और छात्रा हादसे का शिकार न हो।
ये भी पढ़ें - UP: आईपीएस राजीव कृष्ण...यूपी के नए DGP, उनके बारे में ये बातें स्पष्ट तौर पर जान लें; पुलिस को बनाया हाईटेक