कासगंज में पटियाली क्षेत्र में आबकारी टीम द्वारा आग लगाकर नष्ट किया गया शराब बनाने का लहन।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। पटियाली क्षेत्र में आबकारी एवं क्षेत्रीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 42 लीटर अवैध कच्ची शराब और इसे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। वहीं कार्रवाई मिले 300 किलोग्राम लहन को नष्ट करा दिया गया है।
जिला आबकारी अधिकारी श्याम कमल सिंह के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक परमहंस कुमार को दीवान नगर में अवैध कच्ची शराब बनाने की सूचना मिली। सूचना पर आबकारी टीम व कोतवाली पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंच गए। नाले के किनारे झाड़ियों में भट्टी संचालित कर शराब बनाई जा रही थी। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से गंगा की कटरी की ओर भाग गए। पुलिस ने मौके से तैयार की गई 42 लीटर कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरण बरामद कर लिए। लहन को मौके पर आग लगाकर नष्ट कर दिया गया। भट्टी को भी पुलिस के द्वारा तोड़ दिया गया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम में की धाराओं में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की है।