फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: चूहों ने खोखली कर दी पुलिया, ढहने से स्कूटी सवार गड्ढे में गिरा... बाल-बाल बची जान

Sun, 24 Dec 2023 09:20 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में चूहों ने पुलिया खोदकर खोखली कर दी। निकलते समय ढहने से स्कूटी सवार गड्ढे में गिर गया। इससे बाल-बाल उसकी जान बची। 
विज्ञापन
चूहा - फोटो : getty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुराने शहर की सड़कों, पुलियों को चूहे खोखला कर रहे हैं। धूलियागंज नाले की पुलिया शनिवार को खोखली होने से ढह गई। चूहों के कारण पुलिया में बड़ा गड़्ढा हो गया है। स्कूटी सवार युवक गिरने से बाल-बाल बच गया। गधापाड़ा, बेलनगंज, रावतपाड़ा समेत पुराने शहर में कई जगह इसी तरह से चूहों ने खोखली कर दी है।

विज्ञापन


वार्ड 96 में धूलियागंज में इंद्रभवन कोठी के सामने शनिवार को अचानक नाले की पुलिया धंस गई। यहां से निकल रहे स्कूटी सवार युवक ने जब तक गड्ढा देखा, वह गिर गया, लेकिन नाले में गिरने से लोगों ने बचा लिया। क्षेत्र की पार्षद आरती शर्मा मौके पर पहुंची और उन्होंने कोई हादसा अब न हो, इसलिए बैरिकेडिंग करा दी। 

उन्होंने पुलिया के निर्माण की मांग नगर निगम के अधिकारियों से की है। यह पुलिया माईथान के बघेल गली, बेगम ड्योढ़ी और माईथान के कई लिंक रोड को जोड़ती है। पार्षद ने कहा कि भीषण सर्दी और कोहरे का मौसम है। ऐसे में ध्वस्त पुलिया से हादसे हों, उससे पहले ही पुलिया का निर्माण कराया जाए।

पुराने शहर में कई इमारतें भी कीं खोखली

पार्षद आरती शर्मा ने बताया कि चूहों ने पुराने शहर में कई इमारतें खोखली कर दी हैं। इनकी नींव कमजोर हो जाने से बहुमंजिला पुराने भवन कभी भी गिर सकते हैं। इसे लेकर स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। उन्होंने चूहों से निजात दिलाने के लिए भी निगम से मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें