फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब का खेल:  नगर निगम के इंफोर्समेंट टास्क फोर्स प्रभारी ने का फर्जी लेटरपैड, जारी किया आईकार्ड; जांच के आदेश

Sun, 24 Dec 2023 12:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

फर्जी लेटरपैड और आईकार्ड बनाने के मामले में नगर निगम के इंफोर्समेंट टास्क फोर्स प्रभारी फंस गए हैं। सहायक नगर आयुक्त मामले में जांच कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
नगर निगम मथुरा वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा नगर निगम के इंफोर्समेंट टास्क फोर्स प्रभारी कर्नल देवेंद्र सिंह फर्जी लेटरपैड जारी करने और फर्जी आईकार्ड बनाने के आरोप में घिर गए हैं। शिकायत सामने आने के बाद सहायक नगर आयुक्त मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


नगर निगम के इंफोर्समेंट टास्क फोर्स प्रभारी कर्नल देवेंद्र सिंह पर फर्जीवाड़ा करने के गंभीर आरोप लगे हैं। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि ईटीएफ प्रभारी पर पूर्व ईटीएफ प्रभारी के नाम का लेटर इस्तेमाल करने का आरोप है। इसके अलावा खुद का फर्जी आईकार्ड बनाने की शिकायत भी सामने आई है। उन्हें स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है। उनका जवाब मांगा है। 

सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि सामने आई शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर जांच रिपोर्ट तैयार की जाएगी। सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी ने बताया कि ईटीएफ प्रभारी के खिलाफ फर्जी लेटरपैड जारी करने और फर्जी आईकार्ड बनाने की शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें