फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में गरीबों के पेट पर डाका, कालाबाजारी को जमा था 22 लाख का राशन

Tue, 31 Oct 2017 07:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जलेसर (एटा)
विज्ञापन
राशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा में गरीबों के पेट पर डाले जा रहे डाके का बड़ा खुलासा हुआ है। प्रशासन ने मंगलवार को कालाबाजारी के लिए जमा किए गए राशन की दो हजार बोरियां बरामद कीं। साथ ही राशन को ले जाने वाले कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएम ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार को डीएसओ उमेश मिश्रा स्वच्छ भारत मिशन की कार्यशाला में भाग लेने के लिए जलेसर जा रहे थे। जैसे ही वह खाद्य विपणन कार्यालय से गुजरे, तो उन्होंने सरकारी राशन के बोरों से लदा कैंटर कार्यालय से निकलते देखा। डीएसओ ने कैंटर का पीछा किया, तो वह माया कोल्ड स्टोर में घुस गया। डीएसओ ने पुलिस को सूचना देते हुए कैंटर को पकड़ लिया। 

उन्होंने मामले की जानकारी डीएम अमित किशोर को दी। सूचना मिलते ही डीएम अमित किशोर, खाद्य विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा, एसडीएम विजय कुमार माया, सीओ एमपी सलोनिया कोल्ड स्टोर के लिए रवाना हो गए। कोल्ड स्टोर में डीएम के निर्देशन में पुलिस ने तलाशी शुरू कर दी। 
विज्ञापन

राशन - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान कोल्ड स्टोर के गोदाम से गेहूं के 853 और चावल के 1246 बोरे बरामद किए गए। डीएम ने तुरंत राशन को जब्त करते हुए कोल्ड स्टोर को सीज कराया। साथ ही कैंटर चालक मानपाल को गिरफ्तार कर लिया गया। 

डीएम अमित किशोर ने बताया कि राशन की कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी। करीब दो हजार बोरियां बरामद की गई हैं जिनकी कीमत 22 लाख रुपये है। वहीं जब प्रशासन के अधिकारी कोल्ड स्टोर पहुंचे, तो कोल्ड स्टोर में हड़कंप मच गया है। इस दौरान कोल्ड स्टोर में काम कर रहे मजदूरों और किसानों को पुलिस ने दौड़ा दिया। वहीं तमाम व्यापारियों में खलबली मच गई। 
विज्ञापन

कोल्‍ड मालिक बोला मेरे पास साक्ष्य

डीएम ने कोल्ड स्टोर को सीज करते हुए बरामद किए गए राशन को कृषि उत्पादन मंडी समिति के गोदाम में भिजवाया है। डीएम ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को भी फटकार लगाई है। 

बताया गया है कि माया कोल्ड स्टोर के स्वामी देवेंद्र वार्ष्णेय ने कोल्ड स्टोर को गन्ना व्यापारी राकेश गुप्ता को किराए पर दिया हुआ है। व्यापारी राकेश गुप्ता का कहना है कि गोदाम से बरामद हुआ गेहूं किसानों से खरीदा हुआ है। जिसके सारे साक्ष्य हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें