फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में छात्रा के अपहरण पर बवाल, वायरल वीडियो ने गर्माया माहौल

Tue, 31 Oct 2017 02:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
आईजी रेंज आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के शाहगंज से छात्रा का अपहरण किए जाने के मामले में सोमवार को बवाल हो गया। इस मामले में गैंगरेप की धारा बढ़ाए जाने की मांग लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय में हंगामा किया। 
विज्ञापन


सुरक्षाकर्मियों से धक्का-मुक्की कर डीएम चैंबर में घुस गए। उस वक्त डीएम बेल्जियम से आई एडवांस टीम के साथ बैठक कर रहे थे। हंगामा बढ़ता देख एडवांस टीम के सदस्य बैठक बीच में छोड़कर एडीएम प्रोटोकाल के चैंबर में चले गए। इस पर डीएम गौरव दयाल प्रदर्शनकारियों पर भड़के।

युवती के परिवारीजनों का कहना है कि उसके साथ गैंगरेप हुआ है। पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच में इसकी पुष्टि नहीं है। इस पर ही वे लोग भड़के हुए हैं। पीड़ित पक्ष के साथ एबीवीपी के कार्यकर्ता पूर्वाहन 11 बजे डीएम दफ्तर पहुंचे थे। डीएम गौरव दयाल उस दौरान चैंबर में बेल्जियम की एडवांस टीम के साथ बैठक कर रहे थे। 
विज्ञापन
Trending Videos

बेल्जियम के राजा और रानी छह नवंबर को ताजमहल देखने आ रहे हैं। प्रदर्शनकारी  डीएम से मिलने की जिद पर अड़े थे। इसी बीच कुछ छात्रों ने सुरक्षाकर्मियों से धक्का- मुक्की कर दी और डीएम चैंबर का दरवाजा खोलकर अंदर घुस गए।

इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। मगर, छात्रों पर इसका प्रभाव नहीं पड़ा। उन्होंने मेज पर हाथ मारना शुरू कर दिया। इस पर बेल्जियम टीम के सदस्य बैठक में से उठकर एडीएम प्रोटोकाल के चैंबर में चले गए। 

विदेशी मेहमानों के सामने छात्रों की इस हरकत पर डीएम भड़क गए। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को फटकार लगाई। इस बीच पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डीएम ने छात्रों का ज्ञापन लेने के बाद उन्हें बाहर निकाल दिया।

गैंगरेप में केस चाहते हैं परिवारीजन

24 जून को 19 साल की युवती लापता हुई थी। हाशिम नामक युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। दोनों धौलपुर के पास घायल अवस्था में मिले। पुलिस ने हाशिम को गिरफ्तार किया। हाशिम को अपहरण में जेल भेज दिया गया। 

युवती के परिवारीजन इस मामले में गैंगरेप की धारा बढ़वाना चाहते हैं। युवती तभी से बेहोश है। उसका बयान दर्ज नहीं हो पाया है। मामले में आईजी रेंज राजा श्रीवास्तव का कहना है कि अभी तक के साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई है। आगे जो साक्ष्य मिलेंगे, उनके आधार पर एक्शन लिया जाएगा। पुलिस को युवती के होश में आने का इंतजार है। उसका बयान महत्वपूर्ण है। 
विज्ञापन

युवती के बयान की वीडियो वायरल

इस बीच पीड़ित युवती के बयान का वीडियो वायरल हुआ है। यह उस वक्त का बताया जा रहा है, जब वह घायल अवस्था मिली थी और बेहोश नहीं हुई थी। वह कह रही है 20 मिनट, बीयर , लड़के । पुलिस का कहना है कि इस बयान को अधिकारिक नहीं माना जा सकता है। वैसे भी इसमें कुछ स्पष्ट नहीं है।

वहीं यह मामला सोशल मीडिया पर तूल पकड़ गया है। कई संगठन प्रदर्शन कर चुके हैं। इस पर शासन ने रिपोर्ट तलब कर ली है। इसके चलते एसएसपी अमित पाठक, एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह खुद इसकी जांच पड़ताल में लग गए हैं, लेकिन अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया है। अफसरों को युवती के होश में आने का इंतजार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें