ये लोग हैं राशन की कालाबाजारी में शामिल
जिले में राशन माफिया और उसके गुर्गों में 100 से अधिक लोग शामिल बताए जा रहे हैं। डीएम कार्यालय में आई शिकायत के अनुसार खंदारी निवासी ओम प्रकाश गुप्ता, फरह निवासी एफसीआई ठेकेदार गौरव अग्रवाल, खेरागढ़ का सुमित अग्रवाल, अमित अग्रवाल, हरिओम उर्फ झब्बू, मोहन लाल, पवन कुमार, रायभा का मनीष अग्रवाल, बझेरा निवासी शेरू, रामबाग निवासी कुनाल, बरारा निवासी लोकेश, संजू व नैनू, आवास विकास कॉलोनी निवासी हरिश उर्फ हर्रो और मलपुरा निवासी हेमेंद्र उर्फ गोपाल का नाम है। इनके अलावा जितेंद्र, निर्मल, सौरभ, लोकेंद्र, जगदीश अग्रवाल, लक्ष्मण, दाऊ दयाल, बंटू, आकाश, सोनू, देव चौधरी, वीरेंद्र, राजू जैन, दीपक, मुकेश अग्रवाल आदि के नाम केस दर्ज हैं।