राष्ट्रीय हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने बुधवार रात को लव जिहाद की आशंका पर ताजगंज क्षेत्र के एक होटल में हंगामा किया। यहां पुणे की युवती और शाहगंज क्षेत्र का युवक रुके हुए थे। सूचना पर पुलिस दोनों को थाने ले आई।
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में बुधवार रात को एक होटल में गैर समुदाय के युवक के साथ युवती होने सूचना पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। युवक और युवती को थाने ले आई। हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने युवक पर लव जिहाद में युवती को फंसाने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक युवक शाहगंज क्षेत्र का रहने वाला है। जबकि युवती महाराष्ट्र के पुणे की रहने वाली है। दोनों गुरुग्राम में नौकरी करते हैं। वहीं दोनों की मुलाकात हुई। इसके बाद आगरा आ गए। इधर, युवक के खिलाफ थाना शाहगंज में उसकी ही बहन ने चोरी का आरोप लगाकर शिकायत की थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
सीओ लोहामंडी सौरभ सिंह का कहना है कि युवक-युवती के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों बालिग हैं। युवती को महिला थाने भेजा गया है। युवक से पूछताछ की जा रही है।