फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा लेने गई युवती से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खंदौली। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को घर से खेत पर चारा लेने गई 18 वर्षीय युवती से युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने थाना खंदौली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि युवती शनिवार की दोपहर आठ वर्षीय छोटे भाई के साथ जा रही थी। रास्ते में गांव के ही दो युवक मिले। आरोप है कि एक युवक ने उसके भाई को बहाने से रोक लिया। दूसरे युवक ने उसे खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट भी की। शिकायत पर जान से धमकी देते हुए भाग निकले। थानाध्यक्ष अवधेश गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया गया।
पीड़िता के पिता का आरोप है कि शनिवार को घटना के बाद वह शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंच गए थे। पुलिस ने पहले सुनवाई नहीं की। 10 घंटे तक मेडिकल के लिए भी नहीं भेजा। रात में करीब 12 बजे पुलिस ने तहरीर ली। इसके बाद पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें