फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेली के पिता ने छात्रा से किया था दुष्कर्मः फोन पर बात करने का भी बनाता दबाव, सपा बोली- BJP-RSS का दुलारा है

Wed, 15 Mar 2023 02:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में सहेली के पिता से तंग आकर सातवीं की छात्रा ने फांसी लगा ली थी। मामले की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। इसमें हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी ने छात्रा साथ दुष्कर्म भी किया था। अब पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा बढ़ा दी है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी राघवेंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सहेली के पिता की हरकतों से परेशान सातवीं की छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया था। साथ ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में छात्रा के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा बढ़ा दी है। 

भाजपा और आरएसएस का दुलारा है आरोपी

वहीं इस मामले में समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सपा ने ट्वीट कर लिखा कि आरोपी भाजपा नेता स्वजातीय है, इसलिए आपके बुल्डोजर से बचा हुआ है ? इसलिए आपके एनकाउंटर से बचा हुआ है ?  भाजपा और आरआरएसएस नेताओं का दुलारा है ? लिखा कि क्या इसे सीएम हाउस से सीधा संरक्षण प्राप्त था ? ऐसे दुष्चरित्र भाजपाई ही आपकी और भाजपा की पहचान बन गए हैं। इसके बाद सपा ने आरोपी का एक फोटो भी साझा किया।  

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी राघवेंद्र भाजपा से जुड़ा है। वह अक्सर भाजपा नेताओं के साथ फोटो खिंचवाकर पोस्ट करता रहता है। सपा के मीडिया सेल ने उसकी फोटो के साथ ट्वीट किया है। इसे पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने रीट्वीट भी किया है। वहीं, मंगलवार को सपा नेता मृतका के घर पर पहुंचे। उन्होंने परिजन को ढांढस बंधाया। मृतका के पिता को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। 

यह था पूरा मामला

मामला खंदौली थाना क्षेत्र के उस्मानपुर का है। गांव निवासी एक युवक को शादी के बाद संतान नहीं हुई। इस पर उसने अपने मामा के लड़के से उसकी एक बेटी को 12 साल पहले गोद ले लिया था। उसने बड़े ही प्रेम से उसका लालन-पालन किया। घर में बेटी आने से दंपती खुश थे। उसे गांव के ही एक स्कूल में दाखिला दिला दिया था। अभी वह सातवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। 

विज्ञापन

दोनों सहेलियों में बचपन से दोस्ती थी

पिता ने बताया कि नगला अजिता गांव निवासी राघवेंद्र की बेटी कृतिका भी उसके साथ पढ़ती थी। दोनों में बचपन से दोस्ती थी। दोनों अक्सर एक-दूसरे के घर आती जाती थी। उसकी बेटी भी राघवेंद्र के घर जाती थी। इस दौरान उसकी बातचीत सहेली के पिता राघवेंद्र से भी होती थी। इसके बाद राघवेंद्र उसे किसी न किसी बहाने से फोन करने लगा।

घर आकर करता था गलत हरकतें

बताया कि राघवेंद्र बेटी पर चैटिंग करने और फोन पर बात करने का दबाव बनाने लगा। जब हम लोग काम करने घर से बाहर चला जाते थे तो राघवेंद्र किसी न किसी बहाने से घर आ जाता था। घर में वह बेटी के साथ गलत हरकतें करता था। उसे आते-जाते गांव वालों ने देखा तो हम लोगों को बताया।
विज्ञापन

आए दिन परेशान करता था राघवेंद्र

पिता ने बताया कि जानकारी होने पर हमने बेटी से पूछा तो वह फफककर रोने लगी और पूरी बात बताई। बताया कि राघवेंद्र उसे आए दिन परेशान करता है। उसके साथ गलत काम करता है। बताया कि रविवार को हम और पत्नी खेत पर काम पर गए थे। इसी समय पड़ोसी महेश का बेटा भागते हुए पहुंचा और बेटी के आत्महत्या करने की बात बताई।

छत की कुंडी पर फंदे से लटक रहा था शव 

इसके बाद हम लोग भागते हुए घर पहुंचे तो बेटी का शव कमरे में छत की कुंडी पर फंदे से लटक रहा था। तब तक खबर फैलते ही गांव के लोगों की भीड़ लग गई थी। घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा बढ़ा दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें