युवक को पुलिस ने बिठाया
ट्रेन के आगरा फोर्ट स्टेशन पर रुकने पर किशोरी उतर गई। पुलिस चौकी पर पहुंचकर जबरन शादी की बात कही। बाद में युवक भी चौकी पर पहुंच गया। पुलिस ने युवक को बैठा लिया। युवक ने बताया कि लड़की के बालिग होने के बारे में बताया गया था।
ये भी पढे़ं - पिता को दी खौफनाक मौत: बेलचे से की हत्या, फिर अंजान बनकर सो गया घर में, हत्यारे बेटे का इस तरह खुला राज
आशा ज्योति केंद्र में रखी गई किशोरी
पुलिस ने किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। किशोरी को आशा ज्योति केंद्र में रखा गया है। मंगलवार को उसके बाबा आए थे। लेकिन समिति ने किशोरी के पिता को बुलाया है। अब पुलिस किशोरी के उम्र का मेडिकल करा रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि नाबालिग की जबरन शादी कराने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें -
बेटी की सहेली पर आया पिता का दिलः घर आते-जाते करने लगा गलत काम, तंग आकर सातवीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम