फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश टिकैत आतंकवादी: भानु

विज्ञापन
05एमएनपी-24-कोसमा में पत्रकारों से बात करते किसान नेता भानुप्रताप सिंह - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने लखनऊ से लौटते समय जनपद के गांव कोसमा में एक मैरिज होम में पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने किसान नेता राकेश टिकैत को आतंकवादी कह डाला। उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत ने किसान आंदोलन के बहाने करोड़ों रुपये की संपत्ति एकत्रित कर ली है उसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

कोसमा में एक मैरिज होम में पत्रकारों से वार्ता के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप ने कहा कि पूरा आंदोलन फंडिंग से चल रहा है। उन्होंने कहा कि उनका संगठन तीन कृषि कानूनों का विरोध नहीं करता, बल्कि किसान आयोग के गठन की मांग करता है।
उन्होंने कहा कि किसान आयोग के लिए सरकार से बात चल रही है शीघ्र ही किसानों की समस्या का समाधान निकल आएगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि किसान आयोग का अध्यक्ष भी किसान ही हो। फसलों का मूल्य किसान स्वयं तय करें।
विज्ञापन

इस दौरान उनके साथ प्रदेश संगठन मंत्री शिवनाथ सिंह चौहान, मंडल महासचिव आनंद पाठक, जिला सचिव साबिर अली, जिला सचिव विकास पाठक, जिलाध्यक्ष पवन चौहान, सोमप्रकाश आदि लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें