फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नाले चोक होने से घरों और सड़कों पर भरा गंदा पानी, उसी से निकलने को मजबूर लोग; संक्रमण का खतरा बढ़ा

Sun, 09 Jul 2023 11:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में नाले चोक होने से बारिश का पानी घरों और सड़कों पर भर गया है। लोग इसी गंदे पानी से निकलने को मजबूर हैं। इस वजह से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। 
विज्ञापन
Agra News: सड़क व घर में भरा बारिश का गंदा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को हुई बारिश ने लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर कर दिया है। किरावली नगर पंचायत क्षेत्र में नालों की सफाई के दावे किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कई जगहों पर नाला नहीं होने या सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर भर गया है। हल्की सी बारिश से किरावली-रुनकता मार्ग साईं धाम कॉलोनी के सामने व विकास कॉलोनी जलमग्न हो गई।

विज्ञापन


किरावली क्षेत्र स्थित साईं धाम कॉलोनी निवासी डॉक्टर आरपी सिंह परमार, कपूर सिंह चाहर, श्याम सिंह इन्दौलिया, मोनू उपाध्याय, जितेंद्र शर्मा, कृष्णा, चंदू, श्याम पंडित, राजकुमार, पप्पू सेठ, सोनू कुंतल, अजय, हरिओम सिंह, गंगा प्रसाद, राजवीर सिंह, रौती, कंपोडर सिंह, लीलाधर, आदि ने बताया कि कॉलोनी के सामने लगातार जलभराव की समस्या बनी रहती है। बरसों से इसकी शिकायत कॉलोनीवासी नगर पंचायत एवं सड़क निर्माण विभाग के अधिकारियों से करते चले आ रहे हैं, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

यह भी पढ़ेंः- नकली दवाओं का काला धंधा: हिमाचल में सीखा काम...फिर पुरानी मशीनों से आगरा में शुरू किया मौत का नया कारोबार
विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी घूमने के बाद देशी विदेशी पर्यटक इसी मार्ग से आगरा-दिल्ली मार्ग के लिए भी आते-जाते हैं। अधिकारियों की मनमानी की वजह से साईं धाम कॉलोनी वासी व विकास कॉलोनीवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं । मास्टर कम्पोडर सिंह ने बताया कि जब सड़क का निर्माण हुआ था तो एक तरफ नाली बनवाई गई तो वो भी सड़क से ऊंची थी, जबकि पूरे कस्बे का पानी इसी मार्ग भर जाता है। 

यह भी पढ़ेंः- साइबर ठगी का मामला: पहले पंचायत...फिर कुरान की कसम, मस्जिद से किया अनाउंस; अपराध करने पर होगा ये अंजाम
विज्ञापन


रूनकता मोड़ से आंबेडकर पार्क तक नाले की सफाई हो जाए तथा दूसरी ओर नाले की खुदाई हो जाए तो पानी से निजात मिल सकती है। डॉक्टर आरपी सिंह परमार ने बताया कि पानी की निकासी सही रूप से नहीं होने की वजह से जलभराव होता है। अगर नगर पंचायत पानी निकासी के लिए सड़क किनारे नाली बनवा दे तो सड़क भी टूटने से बच जाएगी और कॉलोनीवासी नरकीय जीवन जीने से भी बच जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः- नकली दवाओं का काला कारोबार: जियो या मरो, हम तो चमकेंगे; पांच करोड़ की दवाएं तो एक करोड़ की मशीन व सामान सील

चेयरमैन प्रवीना सिंह ने बताया कि उनके द्वारा सड़क किनारे नाली बनवाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है। जल्द ही नालियों का निर्माण कार्य कराया जाएगा। यह मार्ग पीडब्ल्यूडी का है, इसलिए सड़क निर्माण लोकनिर्माण विभाग ही कराएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें