एक लीटर में 200 एमएल पानी बर्बाद
फतेहाबाद ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (बीडीओ) मंगल यादव ने बताया कि पहली बारिश के पानी में अशुद्धियां होने के कारण इसे इस्तेमाल नहीं किया जाता। शुद्ध वर्षा जल में एक लीटर पानी से करीब 200 मिली लीटर पानी बर्बाद हो जाता है। शेष 800 मिली लीटर पानी भूजल रिचार्ज के काम आता है।
मानसून के बाद पता चलेगा बदलाव
रेन वॉटर हार्वेस्टिंग प्लांट से क्या बदलाव होगा ये मानसून के बाद पता चलेगा। प्री-मानसून और पोस्ट मानसून का डाटा विश्लेषण होगा। कहां कितना पानी रिचार्ज हुआ ये पता चल जाएगा। उन्होंने बताया कि आगरा में भूजल स्तर और पानी की गुणवत्ता दोनो खराब हैं। रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के बाद दोनों स्थितियों में सुधार की उम्मीद है।
- प्रभु एन सिंह, जिलाधिकारी
चार हजार भवनों से बचाएंगे ‘अमृत’
थाना, चौकी, पंचायत घर, तहसील समेत करीब 4000 सरकारी भवनों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग प्लांट लगाकर आसमान से गिरने वाले ‘अमृत’ को सहेजा जाएगा। पहले चरण में 2000 स्कूल के भवन चिह्नित किए गए हैं। अगले चरण में बाकी 2000 भवनों में प्लांट लगेंगे।
- ए मनिकन्डन, मुख्य विकास अधिकारी
आगरा: आसमान से बरसे 'अमृत' को सहेजने में नाकाम अफसर, सरकारी दफ्तरों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग प्लांट से बेखबर