फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: 457वीं मौत के साथ एक और नया पॉजिटिव मिला, अब 17 सक्रिय मरीज

Thu, 29 Jul 2021 09:29 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह का कहना है संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ। घर से बिना मास्क बाहर न निकलें। जिन लोगों ने टीके की दूसरी खुराक नहीं ली है वे जल्द से जल्द टीका लगवाएं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस: सैंपल लेता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में बुधवार को एक और संक्रमित की मौत से मृतक संख्या अब 457 हो गई है। पिछले 24 घंटे में एक नया मरीज और मिला है। जबकि पांच संक्रमित ठीक भी हुए हैं। जिले में अब 17 सक्रिय मरीज हैं।

विज्ञापन

जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को पिछले 24 घंटे में 6898 लोगों की कोरोना जांच की गई है। जिनमें एक संक्रमित मिला है। जिले में अब तक 13.67 लाख लोगों की जांच हो चुकी हैं। जिनमें कुल 25724 मरीज मिल चुके हैं। पांच नए सहित कुल 25250 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.15% है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह का कहना है संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ। घर से बिना मास्क बाहर न निकलें। जिन लोगों ने टीके की दूसरी खुराक नहीं ली है वे जल्द से जल्द टीका लगवाएं।

विज्ञापन

एसएन: 39 लोगों पर स्पुतनिक का ट्रायल हुआ पूरा
आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में रूसी वैक्सीन स्पुतनिक का ट्रायल पूरा हो गया है। 39 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगने पर भरपूर एंटीबॉडी बनी हैं। इनके अंतिम नमूने 31 जुलाई को लैब भेजे जाएंगे। 
ट्रायल के प्रभारी डॉ. प्रभात अग्रवाल ने बताया कि स्पुतनिक का ट्रायल जनवरी में शुरू हुआ था, जिसमें 18 साल से अधिक उम्र के 47 लोगों ने पंजीकरण कराया। इसमें से 39 लोगों को वैक्सीन की 28 दिन के अंतराल में दो डोज लगाए गए। आठ लोग किन्हीं कारणों से ट्रायल में भाग नहीं ले पाए। छह महीने के ट्रायल में हर महीने लोगों के नमूने लेकर मुंबई लैब भेजे गए, जहां पर कई तरह की एंटीबॉडी की जांच की गई। इनमें कोरोना वायरस से लड़ने के लिए अच्छी खासी एंटीबॉडी बनी हैं। 31 जुलाई को अंतिम बार नमूने दिए जाएंगे। ट्रायल पूरा होने पर इंडियन मेडिकल काउंसिल ऑफ रिसर्च को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

भारतीय लोगों पर असर के लिए हुआ ट्रायल
एसएन के ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन की विभागाध्यक्ष डॉ. नीतू चौहान ने बताया कि स्पुतनिक का भारतीय लोगों में असर के लिए ट्रायल किया गया था। इनमें दोनों डोज लगने के बाद लोगों को हर महीने स्वास्थ्य जांच कराने के साथ ही रक्त के नमूनों की भी एंटीबॉडी जांच कराई गई।
आगरा: 14 घंटों में 57.2 मिमी बारिश में शहर की सड़कें बनीं नदियां, घरों और दुकानों में घुसा पानी, देखिए तस्वीरें
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें