आगरा। मारुति रोड स्थित जीवा स्पोर्ट्स क्लब में अंडर-12 बॉयज फुटबॉल लीग-5-ए-साइट प्रतियोगिता खेली गई। मैचों में राघवेंद्र स्वरूप फुटबॉल अकादमी ने तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज की।
मुख्य अतिथि अमित शर्मा ने अकादमी के आदित्य को बेस्ट डिफेंडर, टूर्नामेंट में 8 गोल करने वाले शौर्य को बेस्ट स्कोरर और दुष्यंत को बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार दिया। टीम में क्रिश, आदित्य, रिदित, रुद्रांश, शौर्य, प्रणव, आरव, दक्ष, स्वाभिमान, देवांश रहे। कोच सोनू वर्मा, मैनेजर सुहास नंदा रहे।