आगरा। हाईस्कूल और इंटर की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाओं के लिए शुक्रवार को राजकीय इंटर काॅलेज, पंचकुइयां में प्रश्नपत्र वितरण हुआ। प्रश्नपत्र लेने के लिए काॅलेज प्रतिनिधियों में होड़ मची रही।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से प्री बोर्ड के लिए प्रश्नपत्र का वितरण किया जा रहा है। प्रश्नपत्रों को स्ट्रांग रूम की अलमारी से निकालकर सभी विषयों के अलग-अलग सेट बनाकर दिए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि प्रो बोर्ड की लिखित परीक्षाएं 13 जनवरी से शुरू होकर 23 जनवरी को समाप्त होंगी। इसके लिए 17 नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।
प्रश्नपत्र वितरण और उनके रखरखाव की जिम्मेदारी प्रश्नपत्र वितरण सह प्रभारियों को सौंपी गई है। प्रश्नपत्र वितरण प्रभारी उदयभान सिंह ने बताया कि शनिवार को भी वितरण किया जाएगा।
इन्हें दी गई जिम्मेदारी
प्रश्नपत्र वितरण के लिए 17 अधिकारियों को नामित किया गया है। इनमें राजकीय हाईस्कूल सेमरा से राजेश कुमार, राजकीय हाईस्कूल अभैदोपुरा से अरविंद शंखवार, राजकीय स्कूल सेमरा से राहुल सारस्वत, राजकीय अभिनव विद्यालय बिजाैली से धर्मवीर सिंह, पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज मिढ़ाकुर से लोकेश शर्मा, राजकीय हाईस्कूल नगला जोहरी से संदीप राठौर और तेजपाल सिंह, राजकीय हाईस्कूल चित्राहाट से हितेश कुमार, राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज से दीक्षा निगम, राजकीय हाईस्कूल रायभा से आशीष दुबे, राजकीय हाईस्कूल बस्तई से अखिलेश कुमार माैर्य, राजकीय हाईस्कूल जऊपुरा से सीताराम वर्मा, राजकीय हाईस्कूल दिगनेर से मुस्तफाखान, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खेरागढ़ से रचना चौहान, राजकीय हाईस्कूल बल्हेरा से सुनीता अग्रवाल और निधि जैन शामिल हैं।