फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नेशनल शूटिंग में उमिका ने हासिल की टॉप-10 रैंक

Sat, 10 Jan 2026 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
उमिका शुक्ला
विज्ञापन
आगरा। शाहगंज के गोविंद नगर, साकेत कॉलोनी में रहने वाली युवा निशानेबाज उमिका शुक्ला ने राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया है। स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की 69वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में उन्होंने 10वीं रैंक हासिल की। यह प्रतियोगिता भोपाल में आयोजित की गई। उमिका सेंट एंथोनीज जूनियर कॉलेज की कक्षा आठ की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि पर अकादमी में खुशी की लहर है। कोच विक्रांत तोमर ने बधाई देते हुए कहा कि उमिका प्रतिभाशाली शूटर हैं। वह रोजाना कठिन अभ्यास करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें