25 करोड़ के कार्य ठप हुए
संक्रमण के कारण मजदूरों के पलायन के बाद स्मार्ट सिटी के नाला निर्माण, पार्किंग और फुटपाथ समेत करीब 25 करोड़ रुपये के कार्य ठप हो गए हैं। कांट्रेक्टर कैलाश चंद्र ने बताया कि मजदूरों की कमी से कार्य रुके हैं। हालात सही होने पर इन्हें शुरू कराया जाएगा।
इन परियोजनाओं पर पड़ा प्रभाव
स्मार्ट सिटी के कार्य : 25 करोड़ रुपये
आईएसबीटी फ्लाईओवर : 35 करोड़ रुपये
सिकंदरा अंडरपास : 20 करोड़ रुपये
सिक्सलेन के बकाया काम : 10 करोड़ रुपये
मथुरा व आसपास चल रहे काम : 20 करोड़ रुपये
काम पर असर पड़ा है
एनएचएआई फरीदाबाद खंड के परियोजना निदेशक मनोज कुमार बंसल ने कहा कि महामारी के कारण पूरे देश में कार्य प्रभावित हो रहे हैं तो एनएचएआई से जुड़े कार्यों पर भी असर पड़ रहा है। निश्चित ही इसका असर निर्माण कार्य में देरी के रूप में सामने आएगा। कुछ परियोजनाओं पर असर पड़ा है। इसका कारण मजदूरों का पलायन है