फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम बदलते ही बुजुर्गों की बढ़ीं दिक्कतें, तीन की मौत

विज्ञापन
26एमएनपी-04-जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी लाइन - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। मौसम में परिवर्तन के साथ ही जिले में बुजुर्गों की दिक्कतें बढ़नी शुरू हो गई हैं। इसके कारण अस्थमा से पीड़ित तीन बुजुर्गों की जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, वायरल बुखार से पीड़ित 13 मरीजों को गंभीर हालत में शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मौसम परिवर्तन के कारण अस्थमा के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मोहल्ला चौथियाना निवासी पुष्पेंद्र चतुर्वेदी(80) को परिजनों ने शुक्रवार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार की रात उपाचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं आगरा रोड निवासी रविंद्र सिंह की पत्नी राधा देवी(75) को भी अस्थमा की दिक्कत के कारण शनिवार को जिला अस्पताल में लाया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र की नगला मलू निवासी बादशाह सिंह(75) को भी अस्थमा की दिक्कत बढ़ने पर जिला अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
----
अस्थमा के मरीजों का रखें ख्याल
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जेजे राम बताते हैं कि मौसम में परिवर्तन हुआ है ओस और कोहरा अभी से नजर आने लगा है। ऐसे में अस्थमा के मरीजों का विशेष ख्याल रखा जाए। मरीजों को खुले में न लिटाया जाए। धुआं और धूल से उनका बचाव रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मौसम परिवर्तन बुजुर्गों के लिए खरतनाक है। इससे जिला अस्पताल में अस्थमा से तीन मरीजों की मौत हुई है। वृद्ध मरीजों का इस मौसम में विशेष ख्याल रखा जाए।
-डॉ. आरके सागर, सीएमएस
अस्थमा का कारण
-घर व आस-पास धूल होना
-घर में पालतू जानवर का होना
-वायु प्रदूषण
-धूम्रपान
-तनाव या भय
-सर्दी के मौसम में अधिक ठंड लगने से
-ज्यादा नमक खाने से
---
अस्थमा के लक्षण
- खांसी, सर्दी या एलर्जी होना
-सीने में खिंचाव या जकड़न महसूस करना
-सांस लेते समय घबराहट जैसी आवाज आना
-बेचैनी महसूस करना
-सिर का भारी होना और थकावट लगना
-उल्टी का होना
---------
अस्थमा से बचाव के उपाय
-अस्थमा के मरीज खुले में न लेटें
-धूल और धुआं से बचाव रखें
-जरा भी परेशानी होने पर विशेषज्ञ डॉक्टर से उपचार लें
- अस्थमा की दवा घर पर भी रखें
- झोलाछाप से उपचार कराने में बचाव करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें