फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता पर आरोप के बाद थाने में जुटे भाजपाई

विज्ञापन
26एमएनपी-13-कोतवाली में मौजूद भाजपा नेता - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। एक मोहल्ले की महिला ने शहर के प्रमुख सपा नेता पर बंधक बनाकर मारपीट किए जाने के साथ बंधक बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के साथ शनिवार को भाजपाई शहर कोतवाली पहुंच गए। सभी सपा नेता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। कोतवाली पुलिस के साथ एएसपी और सीओ ने मामले की जांच कराई। बंधक बनाकर मारपीट का मामला सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर झूठा पाया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पजावा निवासी नीलम पाल का शुक्रवार शाम पड़ोस के रहने वाले नामजद लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि रामगोपाल, राहुल, सोनी, गुड्डी व क्षमा ने उसके साथ मारपीट की। उक्त मामले की शिकायत कोतवाली में दी गई। महिला ने आरोप लगाया कि जब वह मामले में समझौता के लिए सपा नेता के घर गई तो वहां उसे बंधक बनाकर मारपीट की गई। वहां से किसी तरह से निकलने के बाद वह भाजपा नेताओं से मदद मांगने पहुंची। शनिवार सुबह महिला के साथ कोतवाली पहुंचे भाजपाइयों ने एएसपी ओमप्रकाश सिंह से कार्रवाई की मांग की। इस दौरान काफी देर तक गहमा- गहमी चलती रही।
इसके बाद महिला का मेडिकल भी कराया गया। पुलिस जांच में जब सपा नेता के घर में लगे सीसीटीवी चेक किए गए तो उसमें महिला द्वारा बंधक बनाने का आरोप झूठ पाया गया। जिस समय वह बंधक बनाने का आरोप लगा रही थी, उस से करीब एक घंटा पहले ही वह घर से सपा नेता की मां के पैर छूकर बाहर निकली थी। बंधक बनाए जाने की बात झूठी पाए जाने के बाद पुलिस ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। तहरीर के आधार पर नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

----
भाजपा नेता ने दी धमकी दिए जाने की तहरीर
इस मामले में भाजपा ओबीसी के मंडल अध्यक्ष चंदन राजपूत ने थाने में तहरीर दी। इसमें कहा है कि महिला की मदद के लिए वह थाने आए थे। वहां सपा नेता ने उन्हें एनकाउंटर कराने की धमकी दी। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

-----
वर्जन
महिला के आरोपों की गंभीरता से जांच की गई। जांच में सपा नेता की कहीं भी संलिप्तता नजर नहीं आई। मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई की गई है।
-ओमप्रकाश सिंह, एएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें