फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन पहुंचे प्रमुख सचिव बोले- चिकित्सकों की कमी दूर करने के साथ बनेगा ट्रामा सेंटर

Wed, 19 Jun 2019 06:52 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
कान्हा पशु आश्रय केंद्र का निरीक्षण करते प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि जिला संयुक्त चिकित्सालय को मॉडल के रूप में तैयार किया जाएगा। यहां जल्द ही ट्रामा सेंटर बनेगा। अस्पताल में सुरक्षा के इंतजाम होंगे। 
विज्ञापन


बुधवार को प्रमुख सचिव ने नगर के विकास कार्यों के साथ जिला संयुक्त चिकित्सालय व कान्हा पशु आश्रय केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी। योजनाओं के लिए धनराशि दे दी गई है। डेढ़ माह में कई योजनाएं पूर्ण हो जाएंगी।  

कान्हा पशु आश्रय केंद्र एक नवीन प्रयास है। यहां गोवंश के लिए चारे की समस्या है। डॉक्टर भी नहीं है। उन्होंने कहा कि इन समस्या के निदान ग्राम प्रधान स्तर पर गांव में गोशाला बनाकर किया जा सकता है। आने वाले समय में गोशालाओं में सुधार होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने डीएम को वृंदावन में अमृत योजना को लेकर आ रही शिकायतों की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बोले, वृंदावन में श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए यातायात प्लान बनना चाहिए। अधिकारी जल्द कार्य करेंगे। 

इससे पूर्व उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए। निरीक्षण के दौरान डीएम सर्वश्रराम मिश्र, नगरायुक्त समीव वर्मा, सीएमएस डॉ. केके गुप्ता, अपर नगरायुक्त केके तिवारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें