फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदारों से सीधी बात करेंगे प्रधानमंत्री, 31 मार्च को ‘मैं भी चौकीदार’ कार्यक्रम

Fri, 29 Mar 2019 01:04 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujal
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 मार्च ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान की शुरूआत की थी। इसी के तहत 31 मार्च को भाजपा देश में करीब 500 स्थानों से ‘मैं भी चौकीदार’ कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। आगरा में भी यह कार्यक्रम जोरशोर से होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौकीदार और सफाई कर्मियों से सीधी बात करेंगे। 
विज्ञापन


आगरा में होने वाले कार्यक्रम के संयोजक एडवोकेट सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि पूरे भारत में आठ सेंटर ऐसे होंगे जहां टू वे कम्यूनिकेशन होगा। मतलब कार्यक्रम में मौजूद चौकीदार और सफाई कर्मचारी न केवल प्रधानमंत्री देख, सुन सकेंगे बल्कि से उनसे बात भी कर सकेंगे। 
इनमें चित्तौड़गढ़, ग्वालियर, बंगलूरू, आगरा, ईटा नगर, नालंदा, मुंबई नार्थ आदि शामिल हैं। 

आगरा में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए खंदारी स्थित आरबीएस डिग्री कालेज के प्रेक्षागृह को चुना गया है। ब्रज क्षेत्र की 13 लोकसभा सीटों पर भी कार्यक्रम होगा। आरबीएस कालेज में आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से के लोग होंगे। 
विज्ञापन


ब्रज क्षेत्र की शेष 11 लोकसभा सीटों पर कार्यक्रम होगा। इसका प्रमुख संजय चौहान सह प्रमुख डा. यादवेन्द्र शर्मा को बनाया गया है। सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि आगरा में होने वाले इस कार्यक्रम का जिम्मा लोकेश पलिया, राकेश चौधरी, उमाशंकर माहौर, सहदेव शर्मा दिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें