फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी एक्सप्रेस का इंजन फैल

विज्ञापन
राजधानी एक्सप्रेस - फोटो : demo
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। दिल्ली रेलखंड पर गुरुवार शाम भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया। इसके चलते करीब सवा घंटे डाउन रेलमार्ग प्रभावित रहीं। राजधानी एक्सप्रेस में मालगाड़ी का इंजन लगाकर चलाया गया। इस दौरान तीन राजधानी सहित आधा दर्जन ट्रेन प्रभावित रहीं।
विज्ञापन


नई दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही 22824 राजधानी एक्सप्रेस गुरुवार शाम सवा छह बजे करीब चोला-सिकंदरपुर रेलवे स्टेशनों के बीच पहुंची तभी अचानक ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। रेल चालक ने इंजन को ठीक करने की कोशिश की लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। इस दौरान चालक ने पूरे मामले से टूंडला नियंत्रण कक्ष को अवगत कराया।
इसके साथ ही पीछे ही आ रही एक मालगाड़ी के इंजन को निकालकर राजधानी में लगाया।

तब करीब साढ़े सात बजे राजधानी एक्सप्रेस गंतव्य की ओर रवाना किया गया। करीब सवा घंटे तक डाउन रेलट्रैक बंद रहने एवं पीछे ही अन्य राजधानी के खड़े रहने से रेल अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान नई दिल्ली-सियालदाह राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेन प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें