फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रधानमंत्री लखनऊ से करेंगे आगरा स्मार्ट सिटी की योजनाओं का लोकार्पण, ये काम हुए हैं पूरे

Tue, 14 Sep 2021 11:52 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

लखनऊ में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए मांगी गई पूरी हो चुकी योजनाओं की सूची
विज्ञापन
pm modi - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी 26 सितंबर को लखनऊ के एक दिन के दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगरा स्मार्ट सिटी की 382.69 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमें 282.65 करोड़ रुपये की इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर और 100.04 करोड़ रुपये की स्मार्ट सिटी एरिया में सीवर कनेक्शन योजना शामिल है। आगरा स्मार्ट सिटी की इन दोनों योजनाओं का ब्योरा लखनऊ शासन को भेजा गया है। 

विज्ञापन

आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा इस साल मार्च में इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का संचालन शुरू कर दिया गया, लेकिन इसका विधिवत लोकार्पण नहीं हो पाया है। अब 26 सितंबर को लखनऊ आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे प्रदेश के स्मार्ट सिटी कार्यों का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन योजनाओं का लोकार्पण करेंगे, शासन ने उनका ब्योरा स्मार्ट सिटी कंपनियों से मांगा है। आगरा में 11 काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन प्रधानमंत्री 10 करोड़ रुपये से ज्यादा लागत वाली बड़ी परियोजनाओं का ही लोकार्पण करेंगे।

1100 सीसीटीवी से सुरक्षा, ट्रैफिक सिस्टम पर नजर
282.65 करोड़ रुपये की लागत से शहर में इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर तैयार किया गया है। इस योजना में 63 चौराहों पर 1100 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पैनिक बटन के जरिये महिला सुरक्षा और अपराध रोकने की व्यवस्था है, तो इंटेलिजेंट कैमरों से 43 चौराहों पर ट्रैफिक सिस्टम का संचालन किया जा रहा है। अब तक 10 करोड़ रुपये के चालान यातायात उल्लंघन करने पर जारी किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन


60 हजार घरों को वैक्यूम सीवर से जोड़ा
100.04 करोड़ रुपये की सीवर योजना स्मार्ट सिटी एरिया में पूरी की गई है, जिसमें ताजगंज और उसके आसपास के 60 हजार घरों को वैक्यूम सीवर से जोड़ा गया है। सीवर कनेक्शन के साथ यहां 4 पंपिंग स्टेशनों का निर्माण किया गया है, जिसके जरिये सीवर एसटीपी तक ले जाया जा सकेगा। 

ब्योरा शासन को भेजा
शासन ने स्मार्ट सिटी की योजनाओं का ब्योरा मांगा था, उन्हें भेज दिया गया है। प्रधानमंत्री के द्वारा स्मार्ट सिटी की दोनों योजनाओं का लोकार्पण किया जा सकता है। - निखिल टी फुंडे, नगर आयुक्त
विज्ञापन

आगरा: प्रियंका मिश्रा को वेब सीरीज का ऑफर, कहा- पुलिस विभाग से इस्तीफा मंजूर होने का मलाल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें