मथुरा के राधारानी मंदिर में मंगलवार को पुलिस ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और श्रीजी मंदिर के मुनीम के साथ बदसलूकी कर दी। पुलिस द्वारा मंदिर के मुनीम के साथ की गई मारपीट के बाद गोस्वामियों ने मंदिर में गायन कार्यक्रम को रद्द कर दिया। इस कारण हजारों साल पुरानी परंपरा टूट गई। मंदिर में राधारानी के अभिषेक पर गायन नहीं हुआ। एसएससी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने सभी पुलिसकर्मियों को 1 दिन पूर्व सभी लोगों से शालीनता बरतने के निर्देश दिए थे।
पुलिस शालीनता भूल वर्दी का रोब मंदिर में झाड़ती दिखी
मंगलवार को राधारानी के जन्म के बाद मंगल गायन के लिए आए बिप्र समाज के लोग राधारानी मंदिर के पीछे के गेट में फंस गए। बड़े बुजुर्ग समाजियों को धक्के के कारण चोट भी आई। लेकिन पुलिस ने गेट नहीं खोला। इस कारण गोस्वामी समाज के लोगों ने पुलिस का विरोध किया। आरोप है कि पुलिस भीड़ को रोकने में नाकाम रही। जबकि पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने दर्शनों के लिए वन-वे मार्ग तैयार कराया था। गोस्वामी समाज को स्पेशल एंट्री के लिए अलग से पीछे का सड़क खाली रखने का निर्देश था। लेकिन पुलिस ड्यूटी के दौरान आराम करती रही, इस कारण भी को रोकने में नाकाम रही मंदिर में भीड़ का दबाव बढ़ गया।
ये भी पढ़ें:
आगरा: प्रियंका मिश्रा को वेब सीरीज का ऑफर, कहा- पुलिस विभाग से इस्तीफा मंजूर होने का मलाल