चुनौती अधिक, सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा
कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई भौतिक रूप से शुरू कराने पर चुनौती अधिक होगी। उसी के अनुरूप तैयारी की जा रही है। विद्यार्थियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। - संजय तोमर, अध्यक्ष, नप्सा
अभिभावकों अभी बच्चों को स्कूल भेजने के पक्ष में नहीं
बच्चों को स्कूल भेजना खतरनाक हो सकता है
कोरोना की तीसरी लहर आने की बात कही जा रही है। ऐसे में बच्चों को वैक्सीन लगे बिना स्कूलों का खुलना चिंताजनक है। बच्चों को स्कूल भेजना खतरनाक हो सकता है। - भव्या वार्ष्णेय, जयपुर हाउस
टीकाकरण पूरा होने के बाद स्कूल खोलना उचित
मेरा बेटा कक्षा दो में है। कोरोना वायरल की दो लहरों की जो त्रासदी परिवारों ने झेली है, उसको देखते हुए बच्चे को स्कूल भेजने के नाम पर डर लग रहा है। टीकाकरण पूरा होने के बाद स्कूल खोलना उचित होगा। - अदिति शर्मा, साकेत कॉलोनी
छोटे बच्चों का स्कूल खोलने में जल्दबाजी ठीक नहीं
मेरा बेटा कक्षा पांच में पढ़ता है। स्कूल खुलने पर बच्चे कोरोना प्रोटोकाल का पालन नहीं कर पाएंगे। कोरोना वायरस का खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में छोटे बच्चों के स्कूल खोलने में जल्दबाजी ठीक नहीं है। -डॉ. तपस्या, खंदारी
ग्राम पंचायत सहायक भर्ती: मैनपुरी में पंचायत सहायक के 549 पदों के लिए आए साढ़े आठ हजार आवेदन