फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विधायक खेल स्पर्धा की तैयारियां पूरी, शुभारंभ आज

विज्ञापन
तैयारियों का जायजा लेते विधायक
विज्ञापन
आगरा। छलेसर स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम (डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन, छलेसर कैंपस) पर 5 से 9 दिसंबर तक होने वाली प्रथम विधायक खेल स्पर्धा एत्मादपुर की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह, कुलपति प्रो. आशू रानी, पुलिस आयुक्त दीपक कुमार और महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

शुभारंभ के बाद 11 खेलों जैसे - एथलेटिक्स, कबड्डी, जूडो, बैडमिंटन, कुश्ती, फुटबॉल, खो-खो, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, बॉडी बिल्डिंग व रस्साकशी के मुकाबले शुरू होंगे। इस प्रतियोगिता में एत्मादपुर विधानसभा के 4000 से अधिक खिलाड़ी सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में हिस्सा लेंगे। विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने आयोजन स्थल पर अधिकारियों व समिति सदस्यों के साथ तैयारियों की समीक्षा की और संतोष जताया। इस दौरान एसडीएम सुमित कुमार सिंह, बीडीओ विजय कुमार अग्रवाल, हरिओम बघेेल समेत कई अधिकारी और खेल प्रशिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें