फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी पूरी, सुबह आठ बजे से होगी मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सोमवार को जिले में पंचायत उपचुनाव की मतगणना होगी। जिले के छह ब्लॉक मुख्यालयों पर 194 पदों के लिए मतगणना की जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। दोपहर बाद सभी परिणाम जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले में मैनपुरी, किशनी, कुरावली, घिरोर, करहल और जागीर में ब्लॉक मुख्यालयों पर मतगणना होगी। सुबह आठ बजे से होने वाली मतगणना के लिए कुल 72 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। 48 कार्मिक जहां मतों की गणना करेंगे तो वहीं 24 कार्मिक रिजर्व में रहेंगे। सभी ब्लॉकों पर मतगणना के लिए दो-दो मतगणना टेबिल लगाई जाएंगी। ये कार्मिक कुल 194 पदों की मतगणना करेंगे। इसमें नगला ऊसर और नसीरपुर में ग्राम प्रधान, फैजपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य व 193 ग्राम पंचायत सदस्य शामिल हैं। सभी निर्वाचन अधिकारियों को समय से मतगणना शुरू कराने के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए हैं।
----
सुरक्षा के रहेंगे इंतजाम
मतगणना के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी ब्लॉकों पर मतगणना के लिए पहुंचने वाले प्रत्याशियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। अन्य किसी भी व्यक्ति को मतगणना के दौरान प्रवेश नहीं मिल सकेगा। वहीं मास्क लगाना भी अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन
मतगणना की सभी तैयारी हो गई हैं। सोमवार को सुबह आठ बजे से मतों की गणना की जाएगी। दोपहर तक परिणाम आ जाएंगे।
-ईशा प्रिया, सीडीओ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें