फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीति हत्याकांड: फॉरेंसिक लैब भेजे गए खून से सने कपड़े और चाकू, बाल और फिंगर प्रिंट की जांच के लिए मांगी गई कोर्ट से अनुमति 

Sun, 19 Jun 2022 10:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

नगला हवेली के प्रीति हत्याकांड में पुलिस ने आरोपियों के खून से सने कपड़ों और आला कत्ल चाकू को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा है। वहीं मृतका के हाथ से मिले बाल और फिंगर प्रिंट की जांच के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी गई है।

 
विज्ञापन
आरोपी पति उपेंद्र और प्रीति (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू आगरा के नगला हवेली में पत्नी प्रीति की हत्या के आरोपी पति उपेंद्र, उसकी प्रेमिका मोनिका और सहेली पल्लवी उर्फ पल्लो को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खून से सने कपड़े और चाकू बरामद किया था, जिसे फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। वहीं मृतका के हाथ से मिले बाल और फिंगर प्रिंट की जांच के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी गई है।

विज्ञापन


सिकंदरा के गांव लोहकरेरा निवासी 25 वर्षीय प्रीति की शादी 11 दिसंबर 2021 को नगला हवेली निवासी उपेंद्र के साथ हुई थी। 22 मई की सुबह पुलिस को प्रीति की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लिया था। हत्या में दो युवतियों के नाम सामने आए। ये दोनों न्यू आगरा क्षेत्र की रहने वाली मोनिका और उसकी सहेली पल्लवी उर्फ पल्लो है। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए प्रीति के पति उपेंद्र, प्रेमिका मोनिका और मोनिका की सहेली पल्लवी उर्फ पल्लो को जेल भेजा था। 

आरोप है कि तीनों ने मिलकर हत्या की। पुलिस ने आरोपियों के खून से सने कपड़े और चाकू बरामद किए थे। वहीं मृतका प्रीति के हाथ में बाल मिले थे। फील्ड यूनिट ने फिंगर प्रिंट भी लिए थे। सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्य नरायन ने बताया कि खून से सने कपड़े और चाकू को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया गया है। वहीं बाल और फिंगर प्रिंट की जांच के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने पर इन्हें भी प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट जल्द मंगाई जाएगी, जिससे उसे कोर्ट में दाखिल किया जा सके। 

आरोपी ने बनाई थी यह प्लानिंग 

पुलिस की पूछताछ में उपेंद्र ने बताया कि उसने पत्नी की हत्या की योजना 15 दिन पहले बनाई थी। इस दौरान बचने के बारे में भी सोच लिया था। इसके मुताबिक, वह पत्नी से अलग सोता था। हत्या के बाद वह अपने कमरे में सो जाता। सुबह जब परिजन प्रीति का शव देखते तो पुलिस को बुलाते। वह पुलिस के सामने यही कहता कि वह अपने कमरे में सो रहा था। किसी ने रात में गेट खुलवाया। प्रीति की हत्या करके फरार हो गया। मगर, यह कहानी बोलने से पहले ही उसके पिता जाग गए और पुलिस को सूचना दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें