फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus In Agra: सात मानसिक रोगियों सहित 13 नए संक्रमित, 37 हुए कोरोना के सक्रिय मरीज

Sun, 19 Jun 2022 10:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताजनगरी में फिर से संक्रमण बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में 13 नए मरीज मिले हैं। वहीं आठ पुराने मरीज स्वस्थ हुए हैं।  सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव के अनुसार आसपास के जिलों से संक्रमित शहर में आ रहे हैं। 
 
विज्ञापन
कोरोना वायरस: सैंपल लेता स्वास्थ्य विभाग का कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना वायरस का संक्रमण फिर पांव पसार रहा है। पिछले 24 घंटे में 13 नए मरीज मिले हैं। इसमें सात मानसिक रोगी, अलीगढ़ व नोएडा के एक-एक व्यक्ति भी शामिल हैं। जिले में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 37 पहुंच गई है।

1606 लोगों की हुई जांच

पिछले 24 घंटे में 1606 लोगों की जांच में 13 नए मरीज मिले हैं। आठ पुराने मरीज स्वस्थ हुए हैं। सात दिन का होम आइसोलेशन पूर्ण करने वालों को ठीक घोषित किया गया है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव के अनुसार आसपास के जिलों से संक्रमित शहर में आ रहे हैं। हलवाई की बगीची स्थित मानसिक स्वास्थ संस्थान की ओपीडी में आए सात रोगियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

दिखें ये लक्षण तो जरूर कराएं जांच 

कोरोना संक्रमित 13 नए मरीजों में 11 शहरी व दो ग्रामीण क्षेत्र से हैं। नौ मरीजों की उम्र 18 से 45 साल के बीच है। दो मरीज 60 वर्ष से अधिक आयु वाले हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि खांसी, बुखार के लक्षण होने पर कोरोना की जांच जरूर कराएं। संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है।

जिले में 37 कोरोना सक्रिय मरीज

प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 37 कोरोना सक्रिय मरीज हैं। जिले में अब तक कुल 27.20 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। 36,516 मरीज ठीक हो चुके हैं। 465 मरीज दम तोड़ चुके हैं। 36,014 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मरीजों की संक्रमण दर 1.27% है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें