फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में बंधक बनाकर प्रधान ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना के ग्राम वाहिदपुर में ग्राम प्रधान ने जमीन के विवाद में तीन लोगों को बंधक बनाकर मारपीट की। जिससे उनके गंभीर चोटें आईं हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विलराम निवासी ओमवीर और गोपाल चचेरे भाई हैं और मूलरूप से ग्राम बाहिदपुर के निवासी है। वर्तमान में विलराम स्थित ननिहाल मोहल्ला काजी में रह रहे हैं। ओमवीर ने बताया कि वाहिदपुर में तीन दुकानों को लेकर प्रधान नरेश से विवाद चल रहा है। इन दुुकानों पर प्रधान द्वारा कब्जा किए जाने की सूचना पर वे 13 अगस्त को वाहिदपुर पहुंचे। मामले की शिकायत पर पुलिस ने एसडीएम से आदेश कराकर लाने को कहा। एसडीएम के आदेश के बाद भी पुलिस गांव में नहीं पहुंची तो वह चचेरे भाई गोपाल तथा भतीजे दिनेश के साथ शनिवार को फिर से वाहिदपुर गए। वहां दुकान की जगह पर टीन पड़ी देख एतराज जताया।
आरोप है प्रधान और उसके चचेरे भाई आदि ने तीनों को बंधक बना लिया। रस्सी से हाथ पैर बांध दिए और लाठी डंडों से मारपीट की गई। सूचना पर पहुंची पीआरबी ने तीनों को बंधन मुक्त कराया और अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह इंदोलिया ने बताया जमीन के विवाद से जुड़ा मामला है। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली मौके पर पहुंचकर सभी को बंधन मुक्त कराया। पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। प्रधान एवं उसके पक्ष के लोगों पर आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वाहिदपुर के मामले में थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तुंरत मामला दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं। कोई भी आरोपी बख्शा नहीं जाएगा। रोहन पी बोत्रे- एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें