फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: जहां होना है होली का दहन...उस जमीन पर दबंग ने उगा दी सरसों की फसल, नहीं गड़ सका डाढ़ा

Thu, 14 Mar 2024 08:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में सौंख के नगला चिंता में इस बार होलिका दहन नहीं हो पाएगा। क्योंकि जिस स्थान पर होलिका दहन किया जाता है, वहां गांव के दबंगों ने सरसों की फसल उगा दी है। इस मामले में एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं 

 
विज्ञापन
विरोध करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली का त्योहार आने में महज कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। बृज में होली को अलग-अलग प्रकार से मनाया जाता  है। लेकिन मगोर्रा के गांव नगला चिंता में होली के स्थान पर गांव के ही दबंग युवक ने सरसों की फसल उगा दी। इससे होली का डाढ़ा तक नही गाड़ा गया है। पूर्व में भी जिला प्रशासन के हस्तक्षेप से होलिका दहन हुआ था। इसे लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम गोवर्धन कार्यालय पर ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना मगोर्रा के गांव नगला चिंता में सरकार द्वारा होलिका दहन के लिए जमीन आवांटित हुई थी। कई वर्षों से बेसिक स्कूल में परिसर में होलिका पूजन और होलिका दहन किया जाता था। लेकिन पिछले वर्ष स्कूल की बाउंड्रीवाल और गेट लग गया था। गांव के एक दबंग युवक ने होली की जमीन पर अवैध रूप सरसों की फसल उगाकर कब्जा किया हुआ है। इसी के चलते वंसत पंचमी को होली का डाढ़ा तक नहीं रखा गया। 

विज्ञापन


आरोपी युवक ने पूर्व में इसी प्रकार से अवैध रूप से कब्जा किया था तब जिला प्रशासन के हस्तक्षेप से होलिका दहन की जमीन खाली करा दी और शांति पूर्ण होलिका दहन किया गया। अब फिर से दबंग ने होली की जगह पर सरसों की फसल उगा कर अवैध कब्जा किया हुआ है। गांव में कहीं भी होलिका दहन के लिए कोई स्थान नहीं है। इससें ग्रामीणों में मायूसी फैली गई हुई है। गांव नगला चिंता के ग्रामीणों ने एसडीएम गोवर्धन नीलम श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंप कर समस्या के समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों पुरानी होलिका दहन की परंपरा समाप्त हो जायेगी। महिलाएं बिना होली पूजन के पर्व की रस्मों को कैसे और कहा निभाएंगी।
विज्ञापन



एसडीएम गोवर्धन नीलम श्रीवास्तव ने बताया कि होलिका दहन की जमीन पर दबंग ने सरसों की फसल उगाकर कब्जा किया हुआ है। ग्रामीणों को ज्ञापन दिया है। मामले में जांच के आदेश दिए गए है। रिपोर्ट आने पर कार्यवाई की जायेगी। और होलिका दहन कराया जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें