फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पांटून पुल फेल... दयालबाग से पोइया घाट के बीच बनेगा पक्का पुल

विज्ञापन
दयालबाग में पोईया घाट पर पुल निर्माण के लिए सर्वे करती टीम स्त्रोत अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा। करीब तीन महीने में ही आगरा से हाथरस जाने वाले दो पहिया व हल्के चार पहिया वाहन चालकों की सुविधा के लिए करीब 75 लाख रुपये की लागत से बना पांटून पुल बेकार हो गया। पुल के दोनों छोर पर आए दिन मिट्टी धंसने के साथ ही लोहे की चद्दरों की वजह से वाहनों को हो रहे नुकसान के बाद अब यूपी सेतु निगम ने इस जगह पर पक्के पुल के निर्माण के लिए कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करीब 125 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुलिस के लिए निगम ने सर्वे शुरू कर दिया है। पुल बनने के बाद हाथरस और अलीगढ़ तक जाने के लिए लोगों को रामबाग-फाउंड्री नगर के बाद एक और रास्ते का विकल्प मिल जाएगा। साथ ही हर साल बाढ़ आने पर पांटून पुल हटाने और बनाने के नाम पर खर्च होने वाले लाखों रुपये बचेंगे।
दयालबाग और पोइया घाट के बीच बना पीपे का पुल अक्सर मानसून के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने पर हटाना पड़ता है, जिससे दोनों ओर के दर्जनों गांवों और शहरी इलाकों का संपर्क पूरी तरह कट जाता है। लोगों को कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है। लोग लंबे समय से स्थायी पुल की मांग कर रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए अब शासन स्तर पर कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

इसके तहत सेतु निगम के अधिकारियों ने पुल के लिए डीपीआर बनाने के साथ ही सर्वे शुरू कर दिया है। रविवार को भी निगम की एक टीम ने पुल के दोनों छोर पर सर्वे किया। सर्वे के बाद डीपीआर को मंजूरी के लिए शासन भेजा जाएगा। वहां से हरी झंडी और बजट स्वीकृत होते ही पुल के निर्माण का काम धरातल पर शुरू कर दिया जाएगा। पक्के पुल के बनने से आगरा के दयालबाग क्षेत्र और यमुना पार के इलाकों के बीच कनेक्टिविटी बेहद मजबूत हो जाएगी, जिससे न सिर्फ समय की बचत होगी बल्कि लोगों का सफर भी सुरक्षित और सुगम हो सकेगा।

12 मीटर ऊंचा होगा पुल
सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक आगरा आरबी दिवाकर ने बताया कि प्रस्तावित पुल के लिए सर्वे और डीपीआर का काम चल रहा है। पुल करीब 12 मीटर ऊंचा और 500 मीटर लंबा होगा। दोनों तरफ आरओबी की तर्ज पर 200-200 मीटर पर पिलर लगाए जाएंगे। इस पुल के निर्माण पर करीब 125 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है।
-
फोटो...
जान हथेली पर लेकर पुल पार कर रहे लोग
- लोहे की चादरों से वाहन टकराने से लोग घायल, चौड़ाई कम होने से चार पहिया वाहन चालकों में हो रहा विवाद
माई सिटी रिपोर्टर
आगरा। हाथरस व अलीगढ़ की ओर जाने वालों की सहूलियत के लिए पीडब्ल्यडी ने 75 लाख रुपये में करीब सौ मीटर का पुल बनाया है, लेकिन यह लोगों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। इसका कारण पुल की कम चौड़ाई है। 10 मीटर चौड़े पुल से एक बार में एक ही चार पहिया वाहन गुजर सकता है। इस वजह से कई बार वाहन चालकों में गाड़ी पीछे करने को लेकर विवाद हो जात है। संकरे पुल पर गाड़ी बैक करने में पलटने का खतरा भी बना रहता है। पुल पार कर पोइया घाट की ओर बढ़ते समय नदी तल को समतल कर वाहनों के चलने लायक बनाने के लिए लोहे की चादरें डाली गई हैं। गड्ढाें में रखीं ये चादरें वाहनों के गुजरने से टेढ़ी हो चुकी हैं। अब ये चादरें वाहनों से टकरा रहे हैं। इसके कारण कई बाइक सवार घायल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

दयालबाग में पोईया घाट पर पुल निर्माण के लिए सर्वे करती टीम स्त्रोत अमर उजाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें