फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता के कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने के लिए मोहनपुरा से निकले। हजारा नहर पर पुलिस ने भाकियू कार्यकर्ताओं को रोक लिया। वहीं उपजिलाधिकारी ने उनकी समस्याओं को सुना। भाकियू के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव अरुण चौहान ने कहा कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए। उनकी जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय समस्याओं को शीघ्र निस्तारित किया जाए। समस्याओं को लंबित न रखा जाए। उन्होंने कहा कि किसानों का उत्पीड़न वरदाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष बृजेश चौहान ने कहा कि कुछ अधिकारियों द्वारा किसानों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। यदि प्रशासन के द्वारा हमारी मांगों को नहीं माना तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे। प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाधिकारी से वार्ता करेगा। समस्याओं से संबंधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुशील कश्यप, राष्ट्रीय संगठन मंत्री कल्याण सिंह चौहान, प्रदेश संगठन मंत्री बदन सिंह यादव, उपाध्यक्ष तरुण शर्मा, सोनी वशिष्ठ, अमीना बेगम, युवा जिला उपाध्यक्ष विकास गोला, फैजान, रविंद्र, अकरम, राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें