फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: शादी में फायरिंग की सूचना पर दौड़ी पुलिस, मामला कुछ और ही निकला...

Mon, 03 Feb 2025 08:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहां किसी ने फायरिंग की पुष्टि ही नहीं की। सीसीटीवी से भी कोई साक्ष्य नहीं मिले। 
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कालिंदी विहार (ट्रांस यमुना) स्थित एक बरातघर में रविवार रात बरात चढ़ाई के दाैरान गोली लगने से बालक के घायल होने की सूचना पर पुलिस दाैड़ पड़ी। शादी में आए लोगों से बात की। मगर, किसी ने गोली चलने की पुष्टि नहीं की। जिस बच्चे के घायल होने के बारे में बताया गया, उसके परिजन गिरने से चोट लगना बता रहे थे। देर रात पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कर रही थी।
विज्ञापन


घटना रात 10 बजे की है। एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि कालिंदी विहार स्थित हर्ष वाटिका में न्यू आगरा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से बरात आई थी। शादी में आया 5 साल का बालक मां के पास खेल रहा था। अचानक वह गिर गया। उसके कान के पास चोट लगी थी। उसे परिजन अस्पताल ले गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी कि शादी समारोह में आए एक युवक ने हर्ष फायरिंग की है।

थाना ट्रांस यमुना की फोर्स पहुंच गई। बच्चे के परिजन नहीं मिले। इस पर उनसे फोन पर बात की गई। उन्होंने बताया कि बेटा गिरकर घायल हुआ है। उसका उपचार कराने के बाद घर आ गए हैं। गोली चलने की पुष्टि नहीं की। वहीं मैरिज होम में भी सभी ने इन्कार किया है। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें