फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक पर रात में तिरंगा लहराने की खबर पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
16एमएनपी-46-कुरावली में रात में फहराते तिरंगे को उतारते पुलिसकर्मी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
कुरावली। नगर के जीटी रोड स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त की शाखा में बीते रविवार की रात तिरंगा लगा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने रात में ही तिरंगे को सलामी देकर उतार लिया।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर नगर के जीटी रोड स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त की शाखा में ध्वजारोहण किया गया था। बैंककर्मी बैंक शाखा को बंद करके चले गए और शाम को राष्ट्रीय ध्वज को नहीं उतारा गया। रात में यहां तिरंगा फहरता मिला।
नगर के जीटी रोड से गुजर रहे लोगों ने थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ओमहरी बाजपेई ने पुलिसकर्मियों के साथ सलामी देकर तिरंगे को उतरवाया।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुसमरा कस्बे में नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों ने नगर पंचायत कार्यालय में विरोध-प्रदर्शन किया। अनिल पालीवाल और विनय शुक्ला का कहना था कि प्रथम चेयरमैन सूरजभान दीक्षित ने नगर में जन्मे चार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. माधौप्रसाद शुक्ला, बाबूराम पालीवाल, ब्रजभूषण पांडेय व वंशीधर दीक्षित के नाम पर एक सड़क का निर्माण कराकर उनकी स्मृति में शिला पट्टिकाएं लगाई थीं।
उन शिला पट्टिकाओ में पं. माधौप्रसाद शुक्ला और बाबूराम पालीवाल की शिला पट्टिका को अराजकतत्वों द्वारा तोड़ दिया गया। दूसरी शिला पट्टिका लगवाने के लिए नगर पंचायत कार्यालय में प्रार्थनापत्र दिए, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस मौके पर ताहिर हुसैन अंसारी, अरविंद शाक्य, सुग्रीव यादव, अशरफ अंसारी, सुरेंद्र राणा, इदरीश वारसी, विकास मिश्रा, संजय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें