कासगंज में थानों में निरीक्षण के दौरान दिशा निर्देश देते एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। एसपी बोत्रे रोहन प्रमोद ने शुक्रवार की देर रात्रि थाना ढोलना और अमांपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना स्तर पर लंबित विवेचनाओं को 15 दिन में निस्तारित करने के निर्देश दिए। कहा कि निर्धारित समय में विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो। वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हो।
एसपी ने ढोलना क्षेत्र में अलग-अलग मार्गों पर पुलिस पिकेट को भी चैक किया और ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
एसपी ने थानों के निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को अभिलेखों के बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए। मालखाने में मौजूद माल के निस्तारण के लिए नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि जो वाहन थाने की बरामदगी में हैं उसमें कौन सा वाहन किस मुकदमें से संबंधित है उसकी अपराध संख्या अंकित की जाए। इसके अतिरिक्त एसपी ने जिले के विभिन्न मार्गों में भ्रमण करते हुए हजारा नहर, गंगीरी बॉर्डर, हाथरस बॉर्डर पर तैनात पुलिस पिकेट को चैक किया। पुलिसकर्मियों से संवाद करते हुए बेहतर पुलिसिंग करने के लिए प्रेरित किया।