फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टे की जमीन पर कब्जा करने पर कराएं रिपोर्ट

विज्ञापन
तहसील भोगांव में शिकायतें सुनते डीएम और एसपी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने शनिवार को तहसील भोगांव में संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनीं। डीएम ने कहा पट्टे की भूमि पर पट्टेदार काबिज रहें। लेखपाल पुराने पट्टों को नियमानुसार संक्रमणीय करें। पट्टे की जमीन पर कब्जा होने पर रिपोर्ट लिखाएं। अविवादित फौती हर हाल में समय से दर्ज की जाएं। समाधान दिवस में 65 लोगों ने शिकायतें की जिनमें से सात का मौके पर ही निराकरण किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा तालाब, चारागाह, मरघट, खेल का मैदान, विद्यालय की भूमि से कब्जे हटाए जाएं। पैमाइश के दौरान कोई विवाद हो तो व्यवधान पैदा करने वाले को भारी मुचलके में पाबंद करें। निर्धारित शुल्क जमा कराकर पक्की पैमाइश कराएं। किसी लेखपाल, सचिव, अन्य ग्राम स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, जिला स्तर के अधिकारी, कर्मचारी ने किसी का शोषण किया या रिश्वत ली तो रिपोर्ट होगी।
मैनबोझ निवासी दीपक ने राजस्व निरीक्षक, लेखपाल द्वारा भूमि की पैमाइश करने के लिए रुपये मांगने, गोविदपुर निवासी एलएस मौर्य ने कब्जा हटवाने, नगर पंचायत सभासद उमा भारती ने कब्जा हटवाने, सुल्तानगंज निवासी अतर सिंह ने कब्जा हटवाने, रकरी निवासी आशीष ने पैमाइश कराने, नगला गिरधारी निवासी नीरज कुमार ने पैमाइश कराने की मांग की। एसपी अशोक कुमार राय, एडीएम बी राम, सीएमओ पीपी सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए केके सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें