फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: अपार्टमेंट में दरोगा का हंगामा, इंजीनियर के दरवाजे पर मारी लात... निकाली तलवार; घरों में दुबके लोग

Wed, 11 Sep 2024 05:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में एक अपार्टमेंट में दरोगा ने जमकर हंगामा किया। इंजीनियर के दरवाजे पर लात मारी। पहले पिस्टल फिर तलवार निकाल लाया। लोग घरों में दुबक गए। 
विज्ञापन
up police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में सिकंदरा स्थित एक अपार्टमेंट में सोमवार रात को एक दरोगा ने हंगामा किया। आरोप है कि पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर के फ्लैट के दरवाजे पर लात मारीं। इंजीनियर के विरोध पर हाथापाई की। पिस्टल निकाल ली। बाद में तलवार ले आया। इंजीनियर ने भागकर खुद को बचाया। उन्होंने थाना सिकंदरा में तहरीर दी है।

विज्ञापन


निखिल मैजेस्टिक अपार्टमेंट निवासी सत्यपाल सिंह ने बताया कि वह जूनियर इंजीनियर हैं। दूसरी मंजिल पर रहते हैं। पहली मंजिल पर एक दरोगा रहते हैं। आरोप लगाया कि फ्लैटों में सीलन रहती है। इस कारण दरोगा उनसे विवाद करते हैं। रात तकरीबन 1 बजे वह नशे की हालत में दरवाजे को खटखटाने लगे। 

वह घबरा गए। कुछ देर गेट नहीं खोला। इस पर जोर-जोर से लात मारी। उनके गेट खोलने पर अंदर घुस आए। हाथापाई की। पत्नी बचाने आईं तो उनसे भी अभद्रता की। बाद में अपने घर से पिस्टल निकालकर ले आए। फिर तलवार ले आए। जान से मारने की कोशिश करने लगे। 
विज्ञापन


वह अपार्टमेंट से भूतल पर भागे। उन्होंने चौकी पर आकर पुलिस को जानकारी दी। थाना सिकंदरा प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी है। जांच की जा रही है। आरोपी दरोगा को बुलाया गया है। वह गोपनीय विभाग में तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें