एसएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मामले को दबाने का प्रयास किया। इसके बाद जानकारी पर विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारी बुधवार को पीड़ित पिता और बच्ची को लेकर थाने पर आए। तब मामले में तहरीर दी गई।
उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित एसएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर पर बाल रोग विभाग में भर्ती 11 साल की बालिका से गलत हरकत करने का मामला सामने आया है। मामले में थाना एमएम गेट में तहरीर दी गई है। पीड़ित बच्ची के पिता का कहना है कि बेटी को बुखार आने पर ओपीडी में दिखाने के बाद चार दिन पहले इमरजेंसी में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज से उसे बाल रोग विभाग के आईसीयू में भर्ती कर दिया गया। सोमवार को बेटी जनरल वार्ड में भर्ती थी। मंगलवार रात को वार्ड में तैनात एक डॉक्टर ने चेकअप के बहाने गलत हरकत की। बेटी ने अपनी मां को इस बारे में बताया। उन्होंने चाइल्ड लाइन के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दी थी। इस पर पुलिस पहुंच गई। मगर, एसएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मामले को दबाने का प्रयास किया।
इसके बाद जानकारी पर विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारी बुधवार को पीड़ित पिता और बच्ची को लेकर थाने पर आए। तब मामले में तहरीर दी गई। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर बच्ची का मेडिकल कराकर कार्रवाई की जा रही है। अब छेड़छाड़ के आरोपी डॉक्टर को कॉलेज प्रशासन ने सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच के लिए दो उच्च स्तरीय कमेटी बनाई है।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता का कहना है कि 11 साल की बच्ची के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बाल रोग विभाग में तैनात रेजिडेंट ने उनकी बच्ची से छेड़छाड़ की है। इस पर मामले की जांच के लिए दो कमेटी का गठित कर दी है। आरोपी डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस पको भी इसकी जानकारी दे दी है।